Breaking News
खबरें पढ़ें
दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम - सीओ ने किया निरीक्षण || ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस || कन्या पूजन, हवन और भंडारे के साथ मां दुर्गा की आराधना || गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार || रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति और उल्लास के साथ मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव || शिवद्वार मंदिर में चढ़ाए फूलों से बनेगी खुशबूदार अगरबत्ती || विराट कवि सम्मेलन, कवियों ने रचनाओं से सामाजिक एकता और इंसानियत का दिया संदेश || हवन, कन्या पूजन और भंडारे के साथ नवरात्र का समापन || नवरात्रि मेले को लेकर यातायात डायवर्जन लागू, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित || सियार का आतंक: एक ही गांव में करीब 10 लोगों पर हमला
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• रामायण मंचन के बाद हवन, कन्या पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी परिसर स्थित रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। 17 अक्टूबर को लखनऊ से आए अग्निहोत्री बंधुओं की भजन प्रस्तुतियों ने मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। शंखनाद प्रतियोगिता में अपर महाप्रबंधक ब्रजेश कुमार यादव ने प्रथम और मानव संसाधन विभाग के अमित केसरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि एवं परियोजना प्रमुख, कार्यकारी निदेशक संजय असाटी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। 18 अक्टूबर को आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। संजय असाटी और महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। धार्मिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।


 महोत्सव में लखनऊ से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रामायण मंचन आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। कलाकारों ने नारद, रावण और भगवान श्रीराम की भूमिकाओं का प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नवमी के अवसर पर हवन, कन्या पूजन और सनातन धर्म ध्वजा की स्थापना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। परियोजना प्रमुख संजय असाटी और महाप्रबंधक हेमेश वार्ष्णेय ने स्वयं प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, कीर्ति वार्ष्णेय, पूजा समिति अध्यक्ष एन.एस. कोरंगा, महासचिव विजेंद्र कुमार मीना, मानव संसाधन विभाग प्रमुख राजेश बोईपाई, मंदिर समिति अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, बीएमएस महामंत्री एस.एन. पाठक, महासचिव प्रमोद द्विवेदी, उदय उपाध्याय, विजय गुप्ता, अनिल त्रिपाठी, सूरज प्रजापति, ईवा महासचिव आशुतोष कुमार सिंह सहित एनटीपीसी के अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी अनंत मोहन ने बताया कि महोत्सव की सफलता में मंदिर एवं पूजा समिति के सदस्यों और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement

Top