इमरान उर्फ राजा संवाददता
पन्नूगंज(सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पन्नूगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त विजय कुमार पुत्र बहादुर यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 18 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पकरहट बाजार से अभियुक्त को पकड़ा। आरोपी मूल रूप से बिहार के कैमूर-भभुआ जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के झूमरदेव गांव का निवासी है और वर्तमान में सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र के बलियारी गांव में रहता है।
• एनडीपीएस एक्ट के मामले में भी दर्ज है मुकदमा
पन्नूगंज पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 199/2026 में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई की गई है। इससे पहले उसके विरुद्ध मुकदमा संख्या 111/2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत भी मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।