Breaking News
खबरें पढ़ें
दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम - सीओ ने किया निरीक्षण || ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस || कन्या पूजन, हवन और भंडारे के साथ मां दुर्गा की आराधना || गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार || रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति और उल्लास के साथ मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव || शिवद्वार मंदिर में चढ़ाए फूलों से बनेगी खुशबूदार अगरबत्ती || विराट कवि सम्मेलन, कवियों ने रचनाओं से सामाजिक एकता और इंसानियत का दिया संदेश || हवन, कन्या पूजन और भंडारे के साथ नवरात्र का समापन || नवरात्रि मेले को लेकर यातायात डायवर्जन लागू, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित || सियार का आतंक: एक ही गांव में करीब 10 लोगों पर हमला
Monday 19th October 2026 09:28:00 PM

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Blog single photo
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• धनौरा गांव में रेलवे ट्रैक किनारे मिला करीब 50 वर्षीय महिला का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में वार्ड संख्या 8 स्थित तीन पुलिया के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव पोल संख्या 75/51 और 75/49 के बीच पटरी किनारे पड़ा मिला। महिला की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर महिला के सिर में गंभीर चोट और एक पैर कटने के निशान मिले।

महिला के पास मिले झोले में बादाम समेत कुछ घरेलू सामान बरामद हुआ है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों के माध्यम से महिला की पहचान कराने में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




Second Advertisement
Second Advertisement

Top