Breaking News
खबरें पढ़ें
कार-टेंपो की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और 12 घायल || 37.650 टन कोयला बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार || दशहरा पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन, रावण वध बना आकर्षण || इंडियन आइडल फेम जतिन निगम की गायकी पर झूमे हजारों दर्शक || नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई भावभीनी विदाई || कांट्रेक्टर कॉलोनी में भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद || बावली में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत || विजय दशमी मनाने गया था परिवार, पीछे से लाखों की चोरी || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || नवीन मंडी के शेड में भीषण आग, आलू-सब्जियां और बाइक जलकर राख
Tuesday 20th October 2026 11:45:00 AM

विजय दशमी मनाने गया था परिवार, पीछे से लाखों की चोरी

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• ताला तोड़कर घर से पांच लाख के जेवरात और ढाई लाख नकदी ले उड़े चोर

ओबरा(सोनभद्र)। नगर पंचायत ओबरा के वार्ड नंबर 3 स्थित सिद्धार्थनगर कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार विजय दशमी का पर्व मनाने कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव गया था। इसी दौरान देर रात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और ढाई लाख रुपये नकदी ले गए हैं।

• सुबह पड़ोसियों ने दी सूचना, घर पहुंचा परिवार तो बिखरा मिला सामान

सुबह पड़ोसियों से चोरी की जानकारी मिलने पर परिवार घर पहुंचा तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूने मकान में हुई चोरी से कॉलोनी के लोगों में दहशत है। पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश में जुटी है।




Second Advertisement
Second Advertisement

Top