Breaking News
खबरें पढ़ें
कार-टेंपो की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और 12 घायल || 37.650 टन कोयला बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार || दशहरा पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन, रावण वध बना आकर्षण || इंडियन आइडल फेम जतिन निगम की गायकी पर झूमे हजारों दर्शक || नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई भावभीनी विदाई || कांट्रेक्टर कॉलोनी में भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद || बावली में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत || विजय दशमी मनाने गया था परिवार, पीछे से लाखों की चोरी || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || नवीन मंडी के शेड में भीषण आग, आलू-सब्जियां और बाइक जलकर राख
Tuesday 20th October 2026 08:10:00 PM

37.650 टन कोयला बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

Blog single photo
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• परिवहन के वैध कागजात नहीं मिले, पुलिस ने ट्रक और मोबाइल समेत नकदी की बरामदगी की

चोपन(सोनभद्र)। कोयले के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोपन पुलिस ने प्रीतनगर चौकी के सामने चेकिंग के दौरान 37.650 टन कोयले से लदा ट्रक पकड़ा। पुलिस के अनुसार, ट्रक संख्या UP63 BT 0135 में लदे कोयले के परिवहन से संबंधित वैध कागजात नहीं मिले। मौके से राजीव कुमार भारती निवासी झारोकला, थाना दुद्धी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ट्रक और कोयले के अलावा एक हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन भी बरामद किया। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर चोपन थाने में बीएनएस की धारा 303(2), 317(2) और 317(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





Second Advertisement
Second Advertisement

Top