यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता
चोपन(सोनभद्र)। दशहरा मेला देखने जा रहे 20 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। चिरुई टोला के जमुतिहवां निवासी बुद्धि पुत्र शिव प्रसाद बाइक से चोपन दशहरा मेला देखने जा रहा था। सलखन फॉसिल्स पार्क के मुख्य गेट के पास उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
• परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।