Breaking News
खबरें पढ़ें
मूर्ति विसर्जन पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगर || ट्रेलर की चपेट में आई बाइक, पांच वर्षीय बच्ची की मौत || महानवमी पर सजा माता रानी का भव्य दरबार, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु || रिहंदेश्वर धाम में गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को दी विदाई || कोर्ट के आदेश पर दंपति समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश || मानकविहीन सड़क निर्माण का आरोप, ग्रामीणों में नाराजगी || विधान परिषद निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को कड़े निर्देश || सोनशक्ति स्टेडियम में धूमधाम से हुआ रावण दहन || मासूम की मौत से दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं || सड़क पेंटिंग कार्य की गुणवत्ता पर सवाल: ग्रामीणों ने लगाए अनियमितता के आरोप
Wednesday 21st October 2026 02:25:00 PM

सोनशक्ति स्टेडियम में धूमधाम से हुआ रावण दहन

Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी जले, आतिशबाजी देखने उमड़े हजारों दर्शक

बीजपुर(सोनभद्र)। शारदीय नवरात्र के समापन के बाद विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोनशक्ति स्टेडियम में भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का भी दहन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी रिहंद के परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने रावण दहन किया। पुतलों के जलते ही स्टेडियम जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। आयोजन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।


Blog single photo


• रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगाया आसमान

रावण दहन के दौरान हुई आकर्षक आतिशबाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी रोशनी से आसमान जगमगा उठा। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की भारी भीड़ रही। लोगों ने रावण दहन और आतिशबाजी का आनंद लिया। पूरे आयोजन में उत्सव का माहौल बना रहा और विजयादशमी का पर्व सत्य की असत्य पर तथा धर्म की अधर्म पर विजय के संदेश के साथ संपन्न हुआ।



Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top