Breaking News
खबरें पढ़ें
मूर्ति विसर्जन पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगर || ट्रेलर की चपेट में आई बाइक, पांच वर्षीय बच्ची की मौत || महानवमी पर सजा माता रानी का भव्य दरबार, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु || रिहंदेश्वर धाम में गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को दी विदाई || कोर्ट के आदेश पर दंपति समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश || मानकविहीन सड़क निर्माण का आरोप, ग्रामीणों में नाराजगी || विधान परिषद निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को कड़े निर्देश || सोनशक्ति स्टेडियम में धूमधाम से हुआ रावण दहन || मासूम की मौत से दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं || सड़क पेंटिंग कार्य की गुणवत्ता पर सवाल: ग्रामीणों ने लगाए अनियमितता के आरोप
Wednesday 21st October 2026 05:14:00 PM

विधान परिषद निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को कड़े निर्देश

Blog single photo
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• पोलिंग पार्टियों की रवानगी से मतपेटियों को वाराणसी में जमा कराने तक की व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश

सोनभद्र। विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्धारित समयसीमा में निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी, मतदान के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं तथा मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को सुरक्षित वाराणसी ले जाकर जमा कराने तक की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। निर्वाचन कार्यों में अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

• कंट्रोल रूम से होगी निगरानी, लापरवाही पर सख्त रुख

जिलाधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम के माध्यम से करने और सभी व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए जिम्मेदारियों का तत्परता से निर्वहन करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सहित समस्त उपजिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top