Breaking News
खबरें पढ़ें
मूर्ति विसर्जन पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगर || ट्रेलर की चपेट में आई बाइक, पांच वर्षीय बच्ची की मौत || महानवमी पर सजा माता रानी का भव्य दरबार, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु || रिहंदेश्वर धाम में गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को दी विदाई || कोर्ट के आदेश पर दंपति समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश || मानकविहीन सड़क निर्माण का आरोप, ग्रामीणों में नाराजगी || विधान परिषद निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को कड़े निर्देश || सोनशक्ति स्टेडियम में धूमधाम से हुआ रावण दहन || मासूम की मौत से दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं || सड़क पेंटिंग कार्य की गुणवत्ता पर सवाल: ग्रामीणों ने लगाए अनियमितता के आरोप
Wednesday 21st October 2026 05:36:00 PM

मानकविहीन सड़क निर्माण का आरोप, ग्रामीणों में नाराजगी

Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• खुरचते ही उखड़ रही गिट्टी, ग्रामीणों ने तकनीकी जांच कराकर कार्रवाई की उठाई मांग

बभनी(सोनभद्र)। विकास खंड बभनी के चपकी हथियार-कन्हैयाडॉर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क को हल्का सा खुरचने पर ही गिट्टी उखड़कर बाहर निकल जा रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अर्जुन, राम सुभग, काशीराम, चेतनलाल समेत अन्य ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया तो सड़क जल्द ही क्षतिग्रस्त हो सकती है। ग्रामीणों ने सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए जिलाधिकारी और संबंधित विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की है।

• बभनी क्षेत्र में अन्य सड़कों की गुणवत्ता पर भी उठाए सवाल

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बभनी विकास खंड में लोक निर्माण विभाग की ओर से बनवाई जा रही अन्य सड़कों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठते रहे हैं। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन दिए जाने से समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित सड़कों की जांच कराकर मानकों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की। इस संबंध में विभाग के अवर अभियंता से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका। अब शिकायत के बाद विभागीय स्तर पर जांच और कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों की निगाहें अधिकारियों पर टिकी हैं।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top