Breaking News
खबरें पढ़ें
मूर्ति विसर्जन पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगर || ट्रेलर की चपेट में आई बाइक, पांच वर्षीय बच्ची की मौत || महानवमी पर सजा माता रानी का भव्य दरबार, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु || रिहंदेश्वर धाम में गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को दी विदाई || कोर्ट के आदेश पर दंपति समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश || मानकविहीन सड़क निर्माण का आरोप, ग्रामीणों में नाराजगी || विधान परिषद निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को कड़े निर्देश || सोनशक्ति स्टेडियम में धूमधाम से हुआ रावण दहन || मासूम की मौत से दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं || सड़क पेंटिंग कार्य की गुणवत्ता पर सवाल: ग्रामीणों ने लगाए अनियमितता के आरोप
Wednesday 21st October 2026 05:48:00 PM

कोर्ट के आदेश पर दंपति समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

Blog single photo
Share on

  राजेश पाठक विधि संवाददाता

• मारकुंडी घाटी में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत का मामला, एक सप्ताह में कार्रवाई की रिपोर्ट देने का आदेश

सोनभद्र। करीब तीन माह पूर्व मारकुंडी घाटी में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सीजेएम न्यायालय ने चोपन थानाध्यक्ष को दंपति समेत चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विवेचना करने अथवा कराने का आदेश दिया है। अदालत ने एक सप्ताह के भीतर की गई कार्रवाई से न्यायालय को अवगत कराने का भी निर्देश दिया है। यह आदेश रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के तिरनाही गांव निवासी बुल्लू यादव पुत्र नंदू यादव की ओर से वरिष्ठ फौजदारी अधिवक्ता रोशन लाल यादव के माध्यम से दाखिल प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद दिया गया। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि बुल्लू यादव के इकलौते बेटे राहुल यादव की शादी 6 मई 2026 को इंद्रावती उर्फ इंदु उर्फ चंदा से हुई थी। आरोप के अनुसार, 8 जुलाई को राहुल पत्नी से मिलने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 12 जुलाई को दोनों के शव मारकुंडी घाटी में मिलने की जानकारी हुई। शिकायतकर्ता ने मौत को लेकर संदेह जताते हुए कई लोगों पर धमकी देने और हत्या में शामिल होने के आरोप लगाए हैं।

• पुलिस से कार्रवाई न होने पर न्यायालय पहुंचे शिकायतकर्ता

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि घटना की सूचना चोपन थाने और बाद में पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से भेजी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय में गुहार लगाई गई। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले को गंभीर प्रकृति का मानते हुए पुलिस विवेचना आवश्यक समझी और प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया। न्यायालय ने चोपन थानाध्यक्ष को एफआईआर दर्ज कर विवेचना करने अथवा कराने तथा एक सप्ताह में कार्रवाई की जानकारी देने का निर्देश दिया है। मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और एफआईआर दर्ज होने तथा विवेचना के बाद ही तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top