Breaking News
खबरें पढ़ें
मूर्ति विसर्जन पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगर || ट्रेलर की चपेट में आई बाइक, पांच वर्षीय बच्ची की मौत || महानवमी पर सजा माता रानी का भव्य दरबार, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु || रिहंदेश्वर धाम में गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को दी विदाई || कोर्ट के आदेश पर दंपति समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश || मानकविहीन सड़क निर्माण का आरोप, ग्रामीणों में नाराजगी || विधान परिषद निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को कड़े निर्देश || सोनशक्ति स्टेडियम में धूमधाम से हुआ रावण दहन || मासूम की मौत से दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं || सड़क पेंटिंग कार्य की गुणवत्ता पर सवाल: ग्रामीणों ने लगाए अनियमितता के आरोप
Wednesday 21st October 2026 07:27:00 PM

रिहंदेश्वर धाम में गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को दी विदाई

Blog single photo
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• इंटकवेल में हुआ प्रतिमा विसर्जन, श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से मां को किया विदा

बीजपुर(सोनभद्र)। रिहंद परियोजना क्षेत्र स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में 21 अक्टूबर 2026 को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस दौरान कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी, महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, महाप्रबंधक हेमेश कुमार वार्ष्णेय, कीर्ति वार्ष्णेय, पूजा समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक एन.एस. कोरंगा, महासचिव विजेंद्र कुमार मीना, मानव संसाधन विभाग प्रमुख राजेश बोईपाई सहित अनेक पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना एवं आरती की। सैकड़ों महिलाओं ने मां दुर्गा की पूजा कर भक्ति गीतों पर नृत्य किया और भावपूर्ण माहौल में मां को विदाई दी।


Blog single photo


• जयकारों और प्रसाद वितरण के बीच हुआ विसर्जन

इसके बाद गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा इंटकवेल पहुंची, जहां मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के महासचिव एस.एन. पाठक, प्रमोद द्विवेदी, उदय उपाध्याय, विजय गुप्ता, अमित केशरी, अनिल त्रिपाठी, संजय कुमार, रिंकेश उपाध्याय, ऋषिकांत कुमार, अजय कुमार और सूरज प्रजापति सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इससे पहले 20 अक्टूबर की शाम सोनशक्ति स्टेडियम में दशहरा उत्सव के दौरान रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया था। परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने भगवान श्रीराम की भूमिका निभाते हुए रावण दहन किया। आतिशबाजी और जय श्रीराम के जयघोष के बीच आयोजित कार्यक्रम में दस हजार से अधिक दर्शक शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन ईवा के महासचिव आशुतोष कुमार सिंह एवं अमित केशरी ने किया।



Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top