Breaking News
खबरें पढ़ें
मूर्ति विसर्जन पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगर || ट्रेलर की चपेट में आई बाइक, पांच वर्षीय बच्ची की मौत || महानवमी पर सजा माता रानी का भव्य दरबार, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु || रिहंदेश्वर धाम में गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को दी विदाई || कोर्ट के आदेश पर दंपति समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश || मानकविहीन सड़क निर्माण का आरोप, ग्रामीणों में नाराजगी || विधान परिषद निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को कड़े निर्देश || सोनशक्ति स्टेडियम में धूमधाम से हुआ रावण दहन || मासूम की मौत से दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं || सड़क पेंटिंग कार्य की गुणवत्ता पर सवाल: ग्रामीणों ने लगाए अनियमितता के आरोप
Wednesday 21st October 2026 11:33:00 PM

महानवमी पर सजा माता रानी का भव्य दरबार, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Blog single photo
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• प्रख्यात कलाकारों के देवी गीतों से रातभर भक्तिमय रहा रामनगर का दुर्गा जागरण

दुद्धी(सोनभद्र)। नगर पंचायत दुद्धी के रामनगर वार्ड नंबर 10 स्थित शिव मंदिर मां दुर्गा पंडाल परिसर में महानवमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा पूजा समिति रामनगर के तत्वावधान में भव्य दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने दीप प्रज्ज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया और मां भगवती के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। समिति के सदस्यों ने उन्हें स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। जागरण की शुरुआत गणेश वंदना और मां भगवती के आह्वान से हुई। छत्तीसगढ़ के दिवाकर सिंह, वाराणसी की आरती सिंह, पटना के मनीष ओझा और वाराणसी की अर्चना श्रीवास्तव सहित अन्य कलाकारों ने देवी गीतों और भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर भक्त पूरी रात झूमते रहे।

• वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन, आयोजन में जुटे नगरवासी

जागरण एवं पूजन कार्यक्रम स्थानीय आचार्य पंडित देवेंद्र मिश्रा के वैदिक सानिध्य और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार के बीच विजय सोनी और मनोज तिवारी अपनी-अपनी धर्मपत्नी के साथ मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे तथा विधि-विधान से पूजन और आरती संपन्न कराई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह और वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे। आयोजन को सफल बनाने में रामलीला कमेटी के महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता, मां दुर्गा पूजा समिति रामनगर के अध्यक्ष सुजीत अग्रहरि, महामंत्री जितेंद्र चंद्रवंशी उर्फ पीपी, कोषाध्यक्ष आनंद कांस्यकार, आमेश सिंह, दिग्गज जौहरी, आनंद जायसवाल, बबलू कश्यप, अजीत, उत्कर्ष अग्रहरि, विशाल चौरसिया, पवन, सतेंद्र चंद्रवंशी, शिवम, सुमित जायसवाल और सुनील जायसवाल सहित अन्य सदस्यों एवं नगरवासियों का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सुनील जायसवाल ने किया।





Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top