Breaking News
खबरें पढ़ें
मां दुर्गा सहित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन || दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल || खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || सोनभद्र: विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को स्कूलों में रहेगा अवकाश || अजिर नदी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत || टेंट हाउस से 2.60 लाख रुपये की चार डीजे मशीनें चोरी || शादी का झांसा देकर युवती के यौन शोषण का आरोप, अभियुक्त गिरफ्तार || धोखाधड़ी मामले में आरोपी पूजा कुमारी की अग्रिम जमानत सशर्त मंजूर || नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत
Thursday 22nd October 2026 03:35:00 PM

सोनभद्र: विधान परिषद चुनाव के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• 23 अक्टूबर को मतदान, शिकायतों के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

सोनभद्र। वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को लेकर कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कंट्रोल रूम अनवरत संचालित रहेगा। इसके संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कुमार, तहसीलदार (न्यायिक) राबर्ट्सगंज राजेश यादव और जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

• निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए जारी किया गया संपर्क नंबर

कंट्रोल रूम के लिए सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नायब तहसीलदार ज्ञानेन्द्र कुमार, सीडीपीओ राबर्ट्सगंज-शहर अनुराग त्रिपाठी और सीडीपीओ चतरा दीनानाथ द्विवेदी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्वाचन से संबंधित सूचनाएं देने और शिकायत दर्ज कराने के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05444-297757 पर संपर्क किया जा सकता है। नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार से 9839390165, राजेश यादव से 8563937837 और विनीत कुमार सिंह से 8953281875 पर संपर्क किया जा सकता है। सहायक नोडल अधिकारियों के मोबाइल नंबर क्रमशः 7905135995, 9169511333 और 9918638637 हैं।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top