Breaking News
खबरें पढ़ें
मां दुर्गा सहित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन || दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल || खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || सोनभद्र: विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को स्कूलों में रहेगा अवकाश || अजिर नदी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत || टेंट हाउस से 2.60 लाख रुपये की चार डीजे मशीनें चोरी || शादी का झांसा देकर युवती के यौन शोषण का आरोप, अभियुक्त गिरफ्तार || धोखाधड़ी मामले में आरोपी पूजा कुमारी की अग्रिम जमानत सशर्त मंजूर || नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत
Thursday 22nd October 2026 06:12:00 PM

सोनभद्र: मतदान के लिए पात्र कर्मचारियों को 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के बोनाफाइड मतदाताओं को मिलेगी सुविधा

सोनभद्र। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक के पांच और खंड शिक्षक के छह निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत मतदान में भाग लेने वाले पात्र कर्मचारियों को 23 अक्टूबर 2026 को विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया गया है। यह सुविधा उत्तर प्रदेश के ऐसे कर्मचारियों को अनुमन्य होगी, जो विश्वविद्यालय स्नातक हैं और संबंधित स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के बोनाफाइड मतदाता हैं।

• मताधिकार के प्रयोग के लिए मिलेगी छुट्टी

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ और सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है। पात्र कर्मचारियों को मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश की सुविधा प्रदान की गई है, ताकि वे निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल

कर सकें।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top