Breaking News
खबरें पढ़ें
मां दुर्गा सहित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन || दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल || खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || सोनभद्र: विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को स्कूलों में रहेगा अवकाश || अजिर नदी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत || टेंट हाउस से 2.60 लाख रुपये की चार डीजे मशीनें चोरी || शादी का झांसा देकर युवती के यौन शोषण का आरोप, अभियुक्त गिरफ्तार || धोखाधड़ी मामले में आरोपी पूजा कुमारी की अग्रिम जमानत सशर्त मंजूर || नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत
Thursday 22nd October 2026 10:07:00 PM

अजिर नदी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत

Blog single photo
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका, रात नौ बजे मिला शव

बीजपुर(सोनभद्र)। जरहा गांव के टोला गजरीडाड़ में गुरुवार को अजिर नदी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी अजय पुत्र कृष्णा के रूप में हुई है। वह अपने मामा राजू केवट के साथ गजरीडाड़ में रहता था। मिली जानकारी के अनुसार, अजय नदी में नहाने गया था, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान रात करीब नौ बजे नदी में उसका शव मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

• नदी में नहाने के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

परिजनों के अनुसार, अजय को मिर्गी के दौरे आते थे। आशंका जताई जा रही है कि नदी में नहाने या पार करने के दौरान दौरा पड़ने से वह पानी में डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नदी से शव निकलवाया। प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत प्रतिनिधि विनोद भारती से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top