रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान को देखते हुए जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में 23 अक्टूबर 2026 को विशेष अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने 22 अक्टूबर को जारी आदेश में सभी संबंधित विद्यालयों में अवकाश घोषित करते हुए इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
• सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा आदेश
जारी आदेश के अनुसार जनपद के समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों सहित अन्य सभी बोर्डों के अंतर्गत संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रबंधकों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।