SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
*शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार*
🔶24 घंटे में सऊदी अरब पर दूसरा हमला,अब दम्माम एयरपोर्ट पर अटैक में एक भारतीय की मौत व 2 घायल
🔶मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग तेज, लोकसभा अध्यक्ष बोले- नियमों के अनुसार ही परखा जाएगा महाभियोग
🔶नेतन्याहू का PM मोदी को खास न्योता, इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय पायलट के साथ जलाएंगे मशाल
🔶मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की दो टूक- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर गर्भवती महिला की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
🔶'आजम 11 महीने बाद याद आए' सवाल पर भड़के अखिलेश: बोले- थोड़ी इज्जत दे दी तो सिर पर चढ़ गए, रामपुर जेल में 1 घंटे मुलाकात की
🔶यूरोप का दूसरा बड़ा हथियार सप्लायर बना भारत: पहले 28वां था; रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से ₹8000 करोड़ के गोला-बारूद सप्लाई किए, निर्यात 1600% बढ़ा
🔶दिल्ली पुलिस ने कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन को गिरफ्तार किया: त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय कमेंट का मामला; पीड़ित बोला- मैंने उसे माफ किया
🔶भास्कर अपडेट्स: सिम बाइंडिंग नियम से जुड़ेंगे वॉट्सएप और टेलीग्राम एप, ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने नया नियम
🔶नेहा बोरा बोलीं- तिरंगा फहराने के लिए परमिशन की जरूरत नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट में कहा- CJP के प्रदर्शन में मेरा रोल नहीं; पुलिस ने नोटिस दिया था
🔶आंध्र प्रदेश में निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा: TDP-YSRCP कार्यकर्ताओं ने पथराव किया, गाड़ियां जलाईं, कई इलाकों में पुलिस तैनात
🔶रिपोर्ट- फ्रांस दंगों और भारत के प्रदर्शनों में कनेक्शन: 9 देशों के 101 संगठनों तक फैला सीक्रेट नेटवर्क; चीन में बैठा सिंघम कर रहा फंडिंग
🔶UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी डिमांड, सपा को सौंपी 170 सीटों की लिस्ट
🔶भूकंप से कांपी तीन देशों की धरती: तिब्बत में 16 लोगों की मौत, चीन और म्यांमार में भी लगे झटके
🔶एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर शीर्ष अदालत सख्त: कहा- कर्ज वसूली के विवाद को जातिगत भेदभाव का रंग न दें
🔶हनुमान जी ने उसे बचा लिया’, टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने फायरिंग के बाद शेयर किया पोस्ट
🔶पीएम मोदी की विदेश यात्राओं के रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं होंगे, दिल्ली हाईकोर्ट ने वायुसेना के पक्ष में फैसला दिया
🔶भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करूंगा, मगर विरोध प्रदर्शन ‘विचारों में मतभेद’ का संकेत हैं: मार्को रुबियो
🔷भारत ने टी-20 में अपना सबसे बड़ा रनचेज किया: पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, नमन धीर ने छक्का लगाकर जीत दिलाई
🔷श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड