Breaking News
खबरें पढ़ें
मां दुर्गा सहित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन || दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल || खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || सोनभद्र: विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को स्कूलों में रहेगा अवकाश || अजिर नदी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत || टेंट हाउस से 2.60 लाख रुपये की चार डीजे मशीनें चोरी || शादी का झांसा देकर युवती के यौन शोषण का आरोप, अभियुक्त गिरफ्तार || धोखाधड़ी मामले में आरोपी पूजा कुमारी की अग्रिम जमानत सशर्त मंजूर || नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत
Friday 23rd October 2026 09:49:00 AM

खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• स्टॉक और वितरण रजिस्टर अधूरे मिलने पर एक दुकानदार को नोटिस, सात बीज व तीन खाद के नमूने लिए गए

सोनभद्र। डीएम चर्चित गौड़ के निर्देश पर जिले की सभी तहसीलों में खाद और बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान स्टॉक और वितरण रजिस्टर अधूरे मिलने पर एक प्रतिष्ठान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जबकि निरीक्षण के समय दो प्रतिष्ठान बंद मिलने पर उनके लाइसेंस निलंबित कर बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया। जांच के दौरान गुणवत्ता परीक्षण के लिए खाद के तीन और बीज के सात नमूने लिए गए।

• किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए अभियान जारी

राबर्ट्सगंज तहसील में जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, अपर जिला कृषि अधिकारी संदीप कुमार मौर्य और वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए शुभम सिंह की टीम ने उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। मेहवा स्थित पटेल खाद एवं बीज भंडार में स्टॉक और वितरण रजिस्टर अधूरे मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं, मरकरी स्थित मौर्या इंटरप्राइजेज और देवारी स्थित पटेल बीज भंडार बंद मिलने पर उनके उर्वरक एवं बीज प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर बिक्री पर रोक लगा दी गई। कृषि विभाग के अनुसार किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि सामग्री उपलब्ध कराने और बिक्री में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए निरीक्षण एवं नमूना संकलन का अभियान जारी रहेगा।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top