Breaking News
खबरें पढ़ें
मां दुर्गा सहित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन || दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल || खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || सोनभद्र: विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को स्कूलों में रहेगा अवकाश || अजिर नदी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत || टेंट हाउस से 2.60 लाख रुपये की चार डीजे मशीनें चोरी || शादी का झांसा देकर युवती के यौन शोषण का आरोप, अभियुक्त गिरफ्तार || धोखाधड़ी मामले में आरोपी पूजा कुमारी की अग्रिम जमानत सशर्त मंजूर || नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत
Friday 23rd October 2026 09:51:00 AM

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

Blog single photo
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• सिर में आई गंभीर चोटें, प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर

घोरावल(सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खुटहां बाईपास मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास बिसुंधरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 21 वर्षीय विमलेश पुत्र दयाराम यादव निवासी ग्राम तेंदुआ और बासुदेव मौर्य पुत्र बंधन मौर्य निवासी ग्राम पेड़ चौपनिया के रूप में हुई है। हादसे में दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया।

• चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए किया रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top