Breaking News
खबरें पढ़ें
मां दुर्गा सहित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन || दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल || खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || सोनभद्र: विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को स्कूलों में रहेगा अवकाश || अजिर नदी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत || टेंट हाउस से 2.60 लाख रुपये की चार डीजे मशीनें चोरी || शादी का झांसा देकर युवती के यौन शोषण का आरोप, अभियुक्त गिरफ्तार || धोखाधड़ी मामले में आरोपी पूजा कुमारी की अग्रिम जमानत सशर्त मंजूर || नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत
Friday 23rd October 2026 12:19:00 PM

मां दुर्गा सहित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन

Blog single photo
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर निकली विसर्जन यात्रा, हरिहवां तालाब में हुआ प्रतिमा विसर्जन

घोरावल(सोनभद्र)। स्थानीय नगर में दुर्गा पूजा के बाद मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का समारोहपूर्वक विसर्जन किया गया। धर्मशाला परिसर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल से मां दुर्गा, भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाओं के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा घोरावल-राबर्ट्सगंज मार्ग, घोरावल-शिवद्वार मार्ग, मुख्य बाजार, चांदी वाले मोड़ और मुक्खा मोड़ होते हुए हरिहवां तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए देवी भक्तों ने उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।

• पूजा समिति के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

विसर्जन से पूर्व नगर के अन्य दुर्गा पूजा पंडालों की प्रतिमाओं का भी विसर्जन किया गया। इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद पांडेय, राजकुमार बाबा, राकेश कुमार, संजय मोदनवाल, उदित लाल अग्रहरि, विपिन बिहारी, राजेश कुमार, प्रकाश चंद्र अग्रहरि, शुभम अग्रहरि, राजीव कुमार, नंदलाल उमर, कानू अग्रहरि, धीरज कुमार और रमेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top