Breaking News
खबरें पढ़ें
सोन रत्न की मानद उपाधि से राम अनुज धर द्विवेदी विभूषित || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || चोरों का कहर: शारदा मंदिर से कीमती वस्तुएं चोरी || न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न: बच्चों ने दिखाया हुनर || शोरूम उद्घाटन में जाम, निजी वालंटियर एजेंसी पर उठे सवाल || स्नातक एमएलसी चुनाव में 71.02% मतदान || अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा की मौत, भांजा गंभीर || मां दुर्गा सहित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन || दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल || खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
Friday 23rd October 2026 06:10:00 PM

अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा की मौत, भांजा गंभीर

Blog single photo
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• बाइक से छोड़ने जा रहे थे भांजे को, वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

बभनी(सोनभद्र)। नधिरा-बखरिहवां मार्ग पर शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे निमहवा पहरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 21 वर्षीय धानू की मौत हो गई, जबकि उसका 18 वर्षीय भांजा राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार नधिरा के सवाकुंड निवासी धानू, अंजानी निवासी अपने भांजे राहुल को बाइक से छोड़ने जा रहा था, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

• जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मामा को मृत घोषित किया

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस की पीआरवी ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने धानू को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश में पुलिस जुटी है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top