रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। कंपोजिट विद्यालय बीजपुर पुनर्वास में शुक्रवार को स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चले मतदान में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पीठासीन अधिकारी प्रदीप कुमार आर्या के अनुसार, कुल 176 मतदाताओं में से 125 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 73 पुरुष और 52 महिला मतदाता शामिल रहे। इस प्रकार कुल 71.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया
• सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई मतदान प्रक्रिया
मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।