Breaking News
खबरें पढ़ें
सोन रत्न की मानद उपाधि से राम अनुज धर द्विवेदी विभूषित || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || चोरों का कहर: शारदा मंदिर से कीमती वस्तुएं चोरी || न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न: बच्चों ने दिखाया हुनर || शोरूम उद्घाटन में जाम, निजी वालंटियर एजेंसी पर उठे सवाल || स्नातक एमएलसी चुनाव में 71.02% मतदान || अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा की मौत, भांजा गंभीर || मां दुर्गा सहित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन || दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल || खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
Friday 23rd October 2026 09:44:00 PM

न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न: बच्चों ने दिखाया हुनर

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• खो-खो में कोहरथा का दबदबा, कबड्डी में खड़देउर के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

घोरावल(सोनभद्र)। जनपद के विकासखंड घोरावल के न्याय पंचायत मुसहा की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोहरथा में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़, कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, वालीबाल और कुश्ती सहित विभिन्न खेलों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। खो-खो में कोहरथा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा, जबकि जूनियर वर्ग की कबड्डी में खड़देउर की टीम विजेता रही। प्राथमिक वर्ग में बौराडीह, पड़वनिया और हिनौती की टीमों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। समापन के बाद विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।


Blog single photo


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक केवला प्रसाद, राम अवतार और बच्चू प्रसाद के साथ एआरपी अनिल सर, ओम प्रकाश तथा राजेश पटेल उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में पूजा तोमर, राधा देवी, सरिता कुमारी, सुशीला देवी, मीना कुमारी, विजयानंद, सुरेंद्र कुमार, अरुण कुमार सिंह, मुन्नर प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद, प्रदीप सिंह, राम पूजन, संत कुमार, अंकित श्रीवास्तव, शैलेन्द्र प्रताप राव, अरुणेंद्र कुमार, विनोद पटेल, पवन कुमार, अखिलेश पटेल, सुनीश मौर्य, रश्मि पांडेय, अवधेश कुमार, अभय कुशवाहा, अब्दुल समद, रामसूचित सहित न्याय पंचायत के शिक्षकों ने सहयोग किया। अनिल प्रजापति और राम अवतार ने खिलाड़ियों को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में जीत हासिल करने की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिव शंकर ने किया।



Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top