Breaking News
खबरें पढ़ें
सोन रत्न की मानद उपाधि से राम अनुज धर द्विवेदी विभूषित || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || चोरों का कहर: शारदा मंदिर से कीमती वस्तुएं चोरी || न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न: बच्चों ने दिखाया हुनर || शोरूम उद्घाटन में जाम, निजी वालंटियर एजेंसी पर उठे सवाल || स्नातक एमएलसी चुनाव में 71.02% मतदान || अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा की मौत, भांजा गंभीर || मां दुर्गा सहित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन || दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल || खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
Saturday 24th October 2026 12:46:00 PM

सोन रत्न की मानद उपाधि से राम अनुज धर द्विवेदी विभूषित

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• मंगल वियार स्मृति सेवा ट्रस्ट के कार्यक्रम में विधायक अनिल कुमार मौर्य सहित कई अतिथियों का हुआ सम्मान

घोरावल(सोनभद्र)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल वियार की 77वीं पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल वियार स्मृति सेवा ट्रस्ट, कुसुम्हां की ओर से आयोजित कार्यक्रम में तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल के पूर्व अध्यक्ष राम अनुज धर द्विवेदी को सोन रत्न की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य और ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं आयोजक मोहन लाल वियार ने उन्हें मानद उपाधि प्रदान की। इस दौरान मंगल वियार स्मारक पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के जीवन और योगदान को याद किया गया। विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार चौबे रहे। आयोजकों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मंगल वियार के परिजनों को भी अंगवस्त्र भेंट किया गया तथा मोहन लाल वियार को मुख्य अतिथि द्वारा भारत का संविधान प्रदान किया गया।

• देशभक्ति गीतों से सजी सांस्कृतिक संध्या, कई लोग हुए सम्मानित

कार्यक्रम में क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो लोगों को मानद उपाधियों से विभूषित किया गया। देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से महेश चौहान, शर्मानंद यादव, महेश वियार सहित अन्य कलाकारों ने समां बांधा। कार्यक्रम का संचालन मोहन लाल वियार ने किया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम से पूर्व तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। इस अवसर पर सुरेंद्र मौर्य, मनीष पटेल, सीताराम, उमेश कुमार, अनीता देवी, फूलचंद, श्याम सुंदर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top