Breaking News
खबरें पढ़ें
12वीं का छात्र प्रियांशु सिंह लापता, गली में मिली साइकिल || आईआईटी दिल्ली की शैक्षणिक यात्रा पर रवाना हुए 160 विद्यार्थी || तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक गंभीर || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || सर्पदंश से महिला की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया || ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन || हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी || सोन रत्न की मानद उपाधि से राम अनुज धर द्विवेदी विभूषित || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || चोरों का कहर: शारदा मंदिर से कीमती वस्तुएं चोरी
Saturday 24th October 2026 06:32:00 PM

हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

Blog single photo
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

बीजपुर(सोनभद्र)। अक्टूबर माह में चलाए जा रहे विशेष साइबर जागरूकता अभियान के तहत 24 अक्टूबर 2026 को थाना बीजपुर पुलिस की टीम ने हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत बालिकाओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध APK फाइल डाउनलोड करने से बचने, मोबाइल फोन सुरक्षित रखने और साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने की अपील की। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई गई।

• बालश्रम, बाल विवाह और घरेलू हिंसा के खिलाफ भी किया जागरूक

पुलिस टीम ने महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 102, 108, 181 और 112 की जानकारी दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण आवास योजना, महिला पेंशन योजना और वृद्धावस्था पेंशन योजना सहित विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। बालश्रम, बाल विवाह और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करते हुए जरूरत पड़ने पर संबंधित हेल्पलाइन की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। एंटी रोमियो अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और उपलब्ध सहायता व्यवस्था की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडेय, कांस्टेबल चंदन यादव, कांस्टेबल सरोज अमित कुमार, महिला हेड कांस्टेबल किरन यादव और महिला कांस्टेबल सुनैना सहित थाना बीजपुर की पुलिस टीम मौजूद रही।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top