Breaking News
खबरें पढ़ें
12वीं का छात्र प्रियांशु सिंह लापता, गली में मिली साइकिल || आईआईटी दिल्ली की शैक्षणिक यात्रा पर रवाना हुए 160 विद्यार्थी || तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक गंभीर || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || सर्पदंश से महिला की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया || ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन || हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी || सोन रत्न की मानद उपाधि से राम अनुज धर द्विवेदी विभूषित || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || चोरों का कहर: शारदा मंदिर से कीमती वस्तुएं चोरी
Saturday 24th October 2026 06:37:00 PM

ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Blog single photo
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• रांची–चोपन और स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर आंदोलन की चेतावनी

विंढमगंज(सोनभद्र)। रेलवे स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग पूरी नहीं होने से नाराज रेल रोको संघर्ष समिति ने स्टेशन अधीक्षक आलोक अकेला को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र एडवोकेट ने कहा कि रांची–चोपन एक्सप्रेस और स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर लंबे समय से मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। झारखंड के गढ़वा जिला अनुसूचित जनजाति के अध्यक्ष लक्ष्मण राम ने कहा कि विंढमगंज रेलवे स्टेशन आसपास के आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। शिक्षा, रोजगार, व्यापार और इलाज के लिए रेल यातायात पर निर्भर हजारों यात्रियों को ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से परेशानी उठानी पड़ती है।

• आश्वासन के बाद भी मांग पूरी नहीं, दोबारा रेल रोको आंदोलन की चेतावनी

क्षेत्रवासियों ने बताया कि 10 जनवरी 2024 को भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था। उस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष और रेलवे अधिकारियों की ओर से आश्वासन मिलने के बाद लोग निर्णय की प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन मांग पूरी नहीं होने से निराशा बढ़ रही है। ओम प्रकाश रावत, अजय गुप्ता, ओपी यादव, मनोहर कुशवाहा, संतोष कुमार, अनिल कुमार, सुमन गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, संजय गुप्ता, संतोष प्रसाद और दीपक गुप्ता सहित अन्य लोगों ने रेल मंत्री, पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक, धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तथा रॉबर्ट्सगंज के सांसद से हस्तक्षेप कर दोनों ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग की। समिति ने चेतावनी दी कि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर क्षेत्रवासी अपने हक के लिए दोबारा रेल रोको आंदोलन करने को बाध्य होंगे।





Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top