Breaking News
खबरें पढ़ें
12वीं का छात्र प्रियांशु सिंह लापता, गली में मिली साइकिल || आईआईटी दिल्ली की शैक्षणिक यात्रा पर रवाना हुए 160 विद्यार्थी || तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक गंभीर || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || सर्पदंश से महिला की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया || ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन || हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी || सोन रत्न की मानद उपाधि से राम अनुज धर द्विवेदी विभूषित || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || चोरों का कहर: शारदा मंदिर से कीमती वस्तुएं चोरी
Sunday 25th October 2026 09:30:00 AM

सर्पदंश से महिला की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Blog single photo
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• कई दिनों तक चला इलाज, अस्पताल में तोड़ा दम

बीजपुर(सोनभद्र)। ग्राम पंचायत महरीकला के टोला गोलवाडार निवासी पूनम (35) पत्नी राममिलन बियार की सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि सोमवार को महिला खेत में बादाम उखाड़ रही थी, तभी सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे एनटीपीसी स्थित धनवंतरी चिकित्सालय ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया गया। इसके बाद कई दिनों तक विभिन्न अस्पतालों में उसका इलाज चलता रहा।

शनिवार को रॉबर्ट्सगंज के लोढ़ी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने अंतिम सांस ली। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। देर रात परिजन शव लेकर घर पहुंचे। महिला की मौत से चार बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। इस संबंध में बीजपुर के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई सूचना या तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top