Breaking News
खबरें पढ़ें
12वीं का छात्र प्रियांशु सिंह लापता, गली में मिली साइकिल || आईआईटी दिल्ली की शैक्षणिक यात्रा पर रवाना हुए 160 विद्यार्थी || तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक गंभीर || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || सर्पदंश से महिला की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया || ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन || हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी || सोन रत्न की मानद उपाधि से राम अनुज धर द्विवेदी विभूषित || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || चोरों का कहर: शारदा मंदिर से कीमती वस्तुएं चोरी
Sunday 25th October 2026 09:35:00 AM

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक गंभीर

Blog single photo
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर, नशे में होने की आशंका

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में नहर के समीप शनिवार शाम करीब छह बजे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में अजय गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, अजय गौड़ पुत्र जगसाय, निवासी अम्मा कोरया, थाना धुरकी, जिला गढ़वा (झारखंड), अपनी मौसेरी बड़ी बहन मानमति देवी को बघाडू गांव स्थित उनके घर छोड़ने के बाद दुद्धी बाजार गए थे।

इसके बाद वह एक साथी को दुद्धी बस स्टैंड पर छोड़कर किसी काम से डुमरडीहा गांव की ओर निकले थे। लौटते समय नहर के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने युवक के नशे में होने की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद चोट गंभीर होने के कारण युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top