शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
घोरावल(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के गुरुवल निवासी विजय सिंह का कक्षा 12 में पढ़ने वाला पुत्र प्रियांशु सिंह 24 अक्टूबर को लापता हो गया। परिजनों के मुताबिक, प्रियांशु सुबह करीब 8 बजे घर से भारतीय इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए निकला था, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। स्कूल की छुट्टी के बाद वहीं पढ़ने वाले उसके छोटे भाई हिमांशु ने परिजनों को बताया कि बड़ा भाई स्कूल आया ही नहीं था। यह जानकारी मिलते ही परिजन परेशान हो उठे और दिनभर उसकी तलाश में जुटे रहे।
• यूको बैंक के पास मिली साइकिल, किशोर का पता नहीं
देर रात करीब 10 बजे घोरावल नगर में यूको बैंक के बगल वाली गली में प्रियांशु की साइकिल मिली, लेकिन किशोर का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर प्रियांशु की तलाश कर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।