Breaking News
खबरें पढ़ें
प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवती की मौत, आरोपी गिरफ्तार || बुलडोजर राज और वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी भाकपा माले || रिहंदेश्वर धाम में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं में बांटा गया खीर का महाप्रसाद || PET परीक्षा की निगरानी को लेकर प्रशासन अलर्ट || कपुआं की माता की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब || क्षेत्र में कबाड़ चोरों का आतंक, तीन जगह चोरी || अवैध खनिज परिवहन के मामले में 83 लाख के दो ट्रक कुर्क || इस्लामिया मिल्लत सोसायटी के सदर बने सुहेल खान || 12वीं का छात्र प्रियांशु सिंह लापता, गली में मिली साइकिल || आईआईटी दिल्ली की शैक्षणिक यात्रा पर रवाना हुए 160 विद्यार्थी
Sunday 25th October 2026 06:39:00 PM

अवैध खनिज परिवहन के मामले में 83 लाख के दो ट्रक कुर्क

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• गैंगस्टर एक्ट के तहत चोपन पुलिस की कार्रवाई, जिलाधिकारी के आदेश पर जब्ती

चोपन(सोनभद्र)। अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन से संपत्ति अर्जित करने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। चोपन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरिफ खान के 83 लाख रुपये कीमत के दो ट्रकों को कुर्क किया है। पुलिस के अनुसार, राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के परही गांव निवासी आरिफ खान पर बिना परमिट गिट्टी और बालू के अवैध परिवहन के जरिए संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जिलाधिकारी के 9 अक्टूबर 2026 के आदेश के अनुपालन में 25 अक्टूबर को यह कार्रवाई की गई।

• दो ट्रकों की कीमत 83 लाख रुपये, अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान जारी

कुर्क किए गए वाहनों में ट्रक संख्या UP64CT 9049 की कीमत 35 लाख रुपये और ट्रक संख्या UP64CT 5215 की कीमत 48 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों वाहनों की कुल कीमत 83 लाख रुपये बताई गई है। थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में चोपन पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top