Breaking News
खबरें पढ़ें
प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवती की मौत, आरोपी गिरफ्तार || बुलडोजर राज और वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी भाकपा माले || रिहंदेश्वर धाम में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं में बांटा गया खीर का महाप्रसाद || PET परीक्षा की निगरानी को लेकर प्रशासन अलर्ट || कपुआं की माता की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब || क्षेत्र में कबाड़ चोरों का आतंक, तीन जगह चोरी || अवैध खनिज परिवहन के मामले में 83 लाख के दो ट्रक कुर्क || इस्लामिया मिल्लत सोसायटी के सदर बने सुहेल खान || 12वीं का छात्र प्रियांशु सिंह लापता, गली में मिली साइकिल || आईआईटी दिल्ली की शैक्षणिक यात्रा पर रवाना हुए 160 विद्यार्थी
Sunday 25th October 2026 08:21:00 PM

क्षेत्र में कबाड़ चोरों का आतंक, तीन जगह चोरी

Blog single photo
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• दो सिंचाई पंप और ट्रैक्टर की बैटरी गायब, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के नेमना गांव में खेतों में सिंचाई के लिए लगाए गए दो मोनोब्लॉक पंप और एक ट्रैक्टर की बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। अरविंद कुमार पुत्र नंद गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 अक्टूबर की रात उनके खेत से 1.5 हॉर्स पावर का सिंचाई पंप चोरी हो गया। इसी रात बासदेव पुत्र लालचंद गुप्ता के महिंद्रा 275 ट्रैक्टर की बैटरी भी चोरी कर ली गई। वहीं, 20 अक्टूबर को उमाकांति वैश्य पुत्र मनीराम वैश्य के खेत से भी 1.5 हॉर्स पावर का सिंचाई पंप चोरी होने की जानकारी मिली है।

• तीन लोगों पर जताई चोरी की आशंका, पुलिस कर रही तलाश

पीड़ितों ने नंदलाल पुत्र विजय कुमार, उत्तम कुमार पुत्र रामनगीना और बबलू कुमार पुत्र शिव प्रसाद पर चोरी की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस चोरी गए सामान की बरामदगी और संदिग्धों की तलाश के लिए दबिश दे रही है। उन्होंने जल्द ही मामले का पर्दाफाश करने की बात कही।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top