Breaking News
खबरें पढ़ें
प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवती की मौत, आरोपी गिरफ्तार || बुलडोजर राज और वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी भाकपा माले || रिहंदेश्वर धाम में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं में बांटा गया खीर का महाप्रसाद || PET परीक्षा की निगरानी को लेकर प्रशासन अलर्ट || कपुआं की माता की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब || क्षेत्र में कबाड़ चोरों का आतंक, तीन जगह चोरी || अवैध खनिज परिवहन के मामले में 83 लाख के दो ट्रक कुर्क || इस्लामिया मिल्लत सोसायटी के सदर बने सुहेल खान || 12वीं का छात्र प्रियांशु सिंह लापता, गली में मिली साइकिल || आईआईटी दिल्ली की शैक्षणिक यात्रा पर रवाना हुए 160 विद्यार्थी
Sunday 25th October 2026 08:28:00 PM

PET परीक्षा की निगरानी को लेकर प्रशासन अलर्ट

Blog single photo
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• जीडी बिनानी पीजी कॉलेज के कंट्रोल रूम का डीएम ने किया निरीक्षण

मिर्जापुर। PET परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जीडी बिनानी पीजी कॉलेज, भरूहना में बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों और मॉनिटरिंग व्यवस्था का जायजा लेकर परीक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली।

• निगरानी व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के दौरान सतत निगरानी रखने तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। इस दौरान प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top