Breaking News
गिरीवासी वनवासी सेवा प्रकल्प का मनाया गया वार्षिकोत्सव     |     विषय विसंगति के चलते अवरुद्ध पदोन्नति को शीघ्र प्रारम्भ किया जाए- मूल संघ     |     नगरपालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने निराला नगर सीसी रोड का किया लोकार्पण     |     
logo
Share on

SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी का जन्मदिन पूरे देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने अलग-अलग तरीके से समारोह पूर्वक मनाया। इसी क्रम में जनपद सोनभद्र में कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष कैशलेश पाठक के नेतृत्व में सेवादल द्वारा जिला मुख्यालय स्थित एक वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री जैसे तिल, गुड़,लाई, ग़ज़कपट्टी इत्यादि वितरित किया गया। जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष कैशलेश पाठक ने कहा कि प्रियंका गांधी सिर्फ कांग्रेस ही नहीं पूरे देश की नेता हैं, सकारात्मक राजनीति में उनका अभूतपूर्व योगदान है,जिस प्रकार समाज के सबसे दलित, पिछड़ा, युवा, महिला हर वर्ग की आवाज प्रियंका गांधी ने मजबूती से उठाई है। चाहे वह उम्भा की घटना हो, हाथरस की घटना हो या उन्नाव की, हर सामाजिक घटना पर उन्होंने ने मुखर होकर लड़ाई लड़ी। आगे कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए श्री पाठक ने बताया कि आज हमारी नेता प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर पूरे देश का कांग्रेस कार्यकर्ता अलग अलग तरह से मना रहा है। कहीं कंबल वितरण तो कहीं मरीजों को फल वितरण करके इसी प्रकार सोनभद्र कांग्रेस सेवादल ने आगामी पर्व मकरसंक्रांति को भी ध्यान में रखकर खाद्य पदार्थों का वितरण कर अपनी नेता के दीर्घायु के लिए बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल पूर्वी जोन के महासचिव रामानंद पाण्डेय, शहर सेवादल अध्यक्ष शैलेन्द्र चतुर्वेदी, शिवपूजन शर्मा, रामरूप शुक्ला समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top