SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
सोनभद्र(हाथनीला)। जनपद के थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 42/2024 धारा-103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान पंजीकृत अभियोग की धारा 108 बीएनएस में तरमीम किया गया। उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी ओबरा को निर्देश दिए गए थे। आज दिनांक 13.01.2025 को हाथीनाला पुलिस ने पंजीकृत अभियोग उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्तगण अभियुक्ता विफनी देवी पत्नी अशर्फी यादव ग्राम सऊडीह पोस्ट हथवानी थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र (उम्र करीब 60 वर्ष) एवं अभियुक्त राजेश यादव पुत्र अशर्फी यादव (उम्र करीब 35 वर्ष) निवासी सऊडीह पोस्ट हथवानी थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र को मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 भैया एस0पी0 सिंह, थाना हाथीनाला, हे0का0 तेरसू यादव, थाना हाथीनाला, हे0का0 विनोद यादव, थाना हाथीनाला, म0का0 दीक्षा सरोज, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र शामिल रहे।
.