संवाददाता रामबाबू/ मनीष कुमार
सोनभद्र(दुद्धी)l जनपद के दुद्धी स्थित सिविल बार सभागार में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में बार एसोसिएशन के आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर बड़े फैसले लिए गए। बैठक में 2025 के चुनाव के लिए 5 सदस्यीय इल्डर कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अशोक कुमार को चेयरमैन चुना गया। कमेटी में विजय सिंह, रामदुलारे गुप्ता, अरुणोदय कुमार जौहरी और कृष्ण देव को सदस्य नियुक्त किया गया है। बार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वर्षभर की गतिविधियों की समीक्षा की गई और 2024 का आय-व्यय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। बार के सचिव अशोक गुप्ता ने वित्तीय रिपोर्ट पेश की और सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी। वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर दिया बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने अपने कार्यकाल की समाप्ति की औपचारिक घोषणा करते हुए वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर दिया। उन्होंने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और भविष्य के लिए शुभेच्छाएं व्यक्त कीं। बार संघ के सचिव अशोक कुमार गुप्ता के संचालन में हुई इस बैठक में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
.