Breaking News
गिरीवासी वनवासी सेवा प्रकल्प का मनाया गया वार्षिकोत्सव     |     विषय विसंगति के चलते अवरुद्ध पदोन्नति को शीघ्र प्रारम्भ किया जाए- मूल संघ     |     नगरपालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने निराला नगर सीसी रोड का किया लोकार्पण     |     
logo
Share on

संवाददाता अमित मिश्रा

सोनभद्र(घोरावल)। जनपद के तहसील घोरावल क्षेत्र के कोहरथा गांव में हर वर्ष की भांति अक्षयवट त्रिपाठी स्मारक वालीबाल प्रतियोगिता के आयोजन हेतु बैठक सम्पन्न हुआ। आयोजक मंडल ने बताया कि अक्षयवट त्रिपाठी स्मारक वालीबाल प्रतियोगिता विगति वर्षों की भांति इस वर्ष भी 22, 23 फरवरी 2025 को सुनिश्चित किया गया है। यह जानकारी अक्षयवट त्रिपाठी स्मारक वालीबाल कमेटी के संरक्षक रामौतार सिंह के द्वारा दिया है। कमेटी के अध्यक्ष आजाद सिंह ने कहा कि यह अंतराज्यीय वालीबाल प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष होता है और क्षेत्र के आम जनमानस के सहयोग से यह वालीबाल प्रतियोगिता सम्पन्न होती है।

Blog single photo

कमेटी के सचिव श्रीपति त्रिपाठी ने आगे कहा कि इस खेल महाकुंभ में आप समस्त आम जनमानस खेल देखने आये और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और यह 32 वीं अंतराज्यीय वालीबाल प्रतियोगिता इस वर्ष होगा। इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक रामौतार सिंह, कमेटी के अध्यक्ष आजाद सिंह, कमेटी के सचिव श्रीपति त्रिपाठी, राजकुमार राणा, प्रवीण त्रिपाठी, आशीष सिंह, राजेश जी, शिवसागर जी, सुशील जी,पवन सिंह, सौरभ, गौरव, सिताराम कोल, राजकुमार कोल, खोजेंद्र बहादुर, विरेन्द्र सिंह समेत कई क्षेत्रवासीगण उपस्थित रहे।




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top