Breaking News
गिरीवासी वनवासी सेवा प्रकल्प का मनाया गया वार्षिकोत्सव     |     विषय विसंगति के चलते अवरुद्ध पदोन्नति को शीघ्र प्रारम्भ किया जाए- मूल संघ     |     नगरपालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने निराला नगर सीसी रोड का किया लोकार्पण     |     
logo
Share on

SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के लोढी गांव में मकर संक्रांति पर भाजपा नेता गोविन्द यादव की स्मृति में कुश्ती - दंगल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने पहलवानों से हाथ मिलवा कर कुश्ती का शुभारंभ कराया। हाजीपुर के दिलीप पहलवान ने कछवा के पहलवान संदीप यादव को आसमान दिखाया। कमहरिया वाराणसी और हाजीपुर के पहलवान पंकज की जोडी बराबरी पर रही। सडसा के पहलवान अरविंद ने मुगलसराय के गुड्डू को आसमान दिखाया। राजपुर के पहलवान अरविंद को रैपरा के संजय ने पटखनी दी। तीस हजार के इनामी पहलवान चंदन की जोडी नहीं मिली। दर्जनों पहलवानों ने जोर आजमाइश किया। रेफरी की भूमिका चंदन यादव , शीतल यादव और संचालन राजकुमार यादव ने किया। इस मौके पर राम लखन सिंह, सुरेश शुक्ला, प्रमोद गुप्ता, रविंद्र केसरी, शमशेर बहादुर सिंह, ओम प्रकाश यादव, डॉ एच पी सिंह, डॉ अशोक यादव समेत कई दर्शक उपस्थित रहे।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top