Breaking News
गिरीवासी वनवासी सेवा प्रकल्प का मनाया गया वार्षिकोत्सव     |     विषय विसंगति के चलते अवरुद्ध पदोन्नति को शीघ्र प्रारम्भ किया जाए- मूल संघ     |     नगरपालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने निराला नगर सीसी रोड का किया लोकार्पण     |     
logo
Share on

संवाददाता मनीष कुमार

सोनभद्र(दुद्धी)। जनपद के स्थानीय क़स्बे के वार्ड नं 9 में एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है। स्थानीय क़स्बा के वार्ड नं 9 निवासी श्रीराम सोनी के अग्रज पुत्र 42 वर्षीय प्रदीप सोनी ने बुधवार की तड़के अपने कमरे के बाहर दरवाजे के बाहर साड़ी के फंदे से झूल गया। नींद से जागे परिजनों की नजर जब फंदे के सहारे झूलते युवक पर पड़ी तो आनन फानन में अचेतावस्था में उसे लेकर दुद्धी सीएचसी भागे लेकिन चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही परिजन रोने बिलखने लगे।

Blog single photo

बताया जा रहा है कि मृतक का कोई संतान नही है, उसने अपने साढू के बच्चे को गोद लिया था। प्रदीप सुनारी का काम करता था। युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नही चल पाया है, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top