Breaking News
गिरीवासी वनवासी सेवा प्रकल्प का मनाया गया वार्षिकोत्सव     |     विषय विसंगति के चलते अवरुद्ध पदोन्नति को शीघ्र प्रारम्भ किया जाए- मूल संघ     |     नगरपालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने निराला नगर सीसी रोड का किया लोकार्पण     |     
logo
Share on

संवाददाता अजीत सिंह

सोनभद्र(ओबरा)। जनपद के ओबरा नगर के अग्रवाल नगर बजरंग शाखा में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में समाजसेवी तारकेश्वर केशरी व जे.पी केसरी मां शारदा माई आशीर्वाद से हजारों गरीबों को कंबल वितरित किया गया। इस कड़ाके की ठंड में यह पहल शहर के लोगों के लिए राहत की सांस बन गई है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में बेसहारा लोग सर्दी से बेहाल हो जाते हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने एक विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने हजारों कंबल वितरित किया।कंबल पाकर आसपास के दूर दराज लोग बेहद खुश हुए। आसपास के क्षेत्रवासियों ने कहा कि इस कंबल से सर्दी से बहुत राहत मिलेगी। एक बुजुर्ग रामजी ने कहा कि आज मुझे लगा कि समाज में अभी भी अच्छे लोग हैं। क्रेशर ओनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अजय सिंह ने इस पुण्य कार्य को समाज सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि केशरी जी ने न केवल गरीबों को राहत पहुंचाई है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक माहौल भी बनाया है।

Blog single photo

वही समाजसेवी रमेश सिंह ने कहा कि हिंदू धर्म में सेवा को सर्वोपरि माना जाता है। मेरा मानना है कि हर इंसान की सेवा करना हमारा धर्म है। और सेवा ही सच्चा धर्म है।इस कड़ाके की ठंड में यह पहल हजारों लोगों के लिए वरदान साबित हुई है। उन्होंने आगे कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों के लिए जीवन यापन करना बहुत मुश्किल हो जाता है। ओबरा जैसे छोटे शहर में इस तरह के कार्यक्रम लोगों को एकजुट करते हैं और समाज सेवा के प्रति प्रेरित करते हैं। इस कार्यक्रम को देखकर स्वयंसेवा करने की प्रेरणा ली है। यह कार्यक्रम एक मिसाल है। इस कार्यक्रम में जे.पी .केसरी, तारकेश्वर केसरी, लाल बहादुर केसरी ,राजू केसरी ,राजेश केसरी मनोज दुबे ,प्रदीप अग्रहरि, राजू व्यास, लल्लन यादव,और क्रेशर यूनियन के अध्यक्ष अजय सिंह, मंटू राय ,महेंद्र भाई, शिव प्रसाद, रविंद्र खरवार, राहुल भारती, भोला साहनी, आशीष कुमार सोनी उपस्थित रहे।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top