SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
सोनभद्र(चोपन)। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना चोपन पुलिस द्वारा दिनांक 16.01.2025 को समय करीब 01.10 बजे सेवा सदन मोड़ डाला से अभियुक्त जुल्फिकार अली उर्फ मामा पुत्र स्व0 अब्दुल खेर निवासी चूड़ी गली डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष के पास से एक झोले में 1 किलो 650 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0-17/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया थाना चोपन, उ0नि0 शिव कुमार सिंह चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन, हे0का0 मनोज कुमार चौकी डाला थाना चोपन, का0 सत्य प्रकाश चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र शामिल रहे।
.