Breaking News
गिरीवासी वनवासी सेवा प्रकल्प का मनाया गया वार्षिकोत्सव     |     विषय विसंगति के चलते अवरुद्ध पदोन्नति को शीघ्र प्रारम्भ किया जाए- मूल संघ     |     नगरपालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने निराला नगर सीसी रोड का किया लोकार्पण     |     
logo
Share on

SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र चुनाव सत्र 2024 - 25 के लिए पूर्व निर्धारित चुनावी कार्यक्रम में नामांकन वापसी के बाद सभी पदों पर एक- एक नामांकन पत्र आने की वजह से सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची निम्नलिखित है। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद पर जगजीवन सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पवन कुमार सिंह एडवोकेट, महामंत्री पद पर प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट, 10 वर्ष से ऊपर उपाध्यक्ष पद पर चंद्र प्रकाश सिंह एडवोकेट व कामता प्रसाद एडवोकेट उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के लिए नवीन कुमार पांडेय व मोहम्मद याकूब एडवोकेट, कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार राव एडवोकेट, सचिव पद पर प्रकाशन अविनाश यादव एडवोकेट, सचिव पुस्तकालय दशरथ यादव एडवोकेट, सचिव प्रशासन शाहनवाज आलम खान एडवोकेट, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य में नरेंद्र बहादुर सिंह एडवोकेट, विंध्यवासिनी प्रसाद सिंह एडवोकेट, अशोक कुमार मिश्रा एडवोकेट, शाहिद इरफान एडवोकेट एवं महेंद्र कुमार आर्य एडवोकेट, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर रामगुल्ली यादव एडवोकेट, रणजीत सिंह यादव एडवोकेट, आकृति निर्भया एडवोकेट, मुमताज अख्तर एडवोकेट व नसरीन बानो एडवोकेट निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

Blog single photo

.

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top