SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
सोनभद्र(घोरावल)। जनपद के घोरावल तहसील परिसर में शुक्रवार को दी घोरावल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य बिनोद कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के पूजन से हुई। मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपाल सिंह को पद की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई, जिनमें महासचिव पारस नाथ दूबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जहीर अब्बास, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप नारायण सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय उमेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष फखरे आलम और संयुक्त मंत्री रत्नेश कुमार यादव शामिल रहे।
मुख्य अतिथि पांडेय ने अपने संबोधन में अधिवक्ताओं को समाज का सजग प्रहरी बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में भी अधिकांश नेता अधिवक्ता थे। उन्होंने वकीलों से गरीब वादकारियों को सस्ता और त्वरित न्याय दिलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, तहसीलदार नटवर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रयाग दास ने किया।
.