Breaking News
दिल्ली विधानसभा जीत पर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष     |     कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित हो पेड़ से टकराई, बाल-बाल बचे सवार     |     बैडमिंटन टूर्नामेंट: आजमगढ़ के विशेष और अजीत ने ओबरा के प्रशान्त और लक्की को हराया     |     
logo
Share on

संवाददाता मनीष कुमार

सोनभद्र(दुद्धी)। राज्य परियोजना निदेशक, उ० प्र० माध्यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ के तत्वाधान में सोनभद्र में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय बालिका इण्टर कालेज दुद्धी विद्यालय के प्रधानाचार्या डॉ रीतीका श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाते हुए रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण रैली का उद्घाटन किया। विद्यालय से रैली व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूक रैली निकाली गई। बालिकाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को आत्मरक्षा सेल्फ डिफेंस के लिए जागरूक किया। रैली में शामिल बालिकाओं ने आत्मरक्षा सेल्फ डिफेंस के प्रति प्रेरित करने वाले नारे लगाते हुए चल रही थी और बालिकाओं को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से गले का छुड़ाना, हाथ का छुड़ाना, बाल का छुड़ाना, कन्धे का छुड़ाना आदि सुरक्षा के दाॅंव-पेंच बताये गये कि हमे सड़क पर अगर कोई छेड़ता है तो उनको कैसे जवाब देना है और अपनी सुरक्षा कैसे करनी है आदि के बारे में बताया गया।

Blog single photo

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ रीतीका श्रीवास्तव ने बताया कि मार्शल आर्ट हमारे लिए बहुत जरूरी है। इससे हम मुसीबत में अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। हम सब को आत्मरक्षा/सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेनी चाहिये। आप सब भी ध्यान से सीखें और दूसरों को भी इसकी जानकारी दे। विद्यालय में बालिकाओं की नोडल अधिकारी डॉ प्रीति शर्मा के साथ-साथ रैली में ताईक्वांडो एन आई एस कोच रवि सिंह के द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के बारे में बालिकाओं से संवाद किया तथा उन्हें विभिन्न सरकारी एवं टोल-फ्री नम्बरों जैसे 1090-वूमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076 -मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के सम्बंध में जानकारी देते हुए जागरुक किया गया। विद्यालय के शोभा कुमारी यादव, कुसुम सिंह, वर्षा, अर्चना, गीता, प्रीतिका, मनीष कुमार, समायरा खान, प्रीति शर्मा, रतना तिवारी, अंजली राय, रूमन राय, मंजूलता, पुष्पा देवी आदि लोग भी रैली में उपस्थित रहे।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top