SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
सोनभद्र(घोरावल)। जनपद के भाजपा घोरावल मंडल के बूथ संख्या 92,93,94 में मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता के नेतृत्व में संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत बस्तियों में भ्रमण कर "संविधान हमारा गौरव है" विषय पर भाजपाइयों द्वारा चर्चा की गयी। उपस्थित लोगों में पत्रक भी बांटा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को विपक्ष द्वारा संविधान संबंधित अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भीमराव अंबेडकर के पदचिन्हों और संविधान के अनुरूप देश के विकास हेतु सदैव तत्पर है। इस दौरान प्रमुख रूप से अनुसूचित जाति के कार्यक्रम सहसंयोजक प्रेम प्रकाश भारती, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अरूण पाण्डेय, मंडल महामंत्री विद्या सागर, लवकुश, मंडल मंत्री पंकज मिश्रा समेत कई उपस्थित रहे।
.