SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
सोनभद्र(घोरावल)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांव - गांव जाकर संविधान गौरव अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तत्क्रम में भाजपा मण्डल घोरावल के शक्ति केन्द्र भैसवार में संविधान गौरव अभियान का कार्यक्रम नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष सीमा गुप्ता के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में लोगों के साथ बैठक कर भाजपाइयों द्वारा संविधान गौरव अभियान के बारे में जानकारी दी गई और "संविधान हमारा गौरव है", विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान मण्डल महामंत्री धीरज तिवारी, मण्डल उपाध्यक्ष, बाबूलाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, मण्डल मंत्री प्रेम भारती समेत कई कार्यकर्तगण उपस्थित रहे।
.