Breaking News
दिल्ली विधानसभा जीत पर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष     |     कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित हो पेड़ से टकराई, बाल-बाल बचे सवार     |     बैडमिंटन टूर्नामेंट: आजमगढ़ के विशेष और अजीत ने ओबरा के प्रशान्त और लक्की को हराया     |     
logo
Share on

संवाददाता मनीष कुमार

सोनभद्र(दुद्धी)। उपजिलाधिकारी निखिल यादव के निर्देश पर बुधवार को कृषि मंडी परिसर में आंधी पानी में गिरे चार पेड़ो की नीलामी प्रक्रिया की गई लेकिन वन विभाग के पेड़ो के आकलन के राशि के आधे से भी कम बोली चढ़ने के कारण नीलामी निरस्त कर दी गयी। मंडी निरक्षक बब्बन राम ने बताया कि मंडी स्थल में चार वृक्षो की खुली नीलामी बुधवार को सुबह 11 बजे सम्पन्न हुई | 5 हजार की धनराशि जमा कर विभिन्न बोलीदाताओं ने बोली लगाई। बोली में रंजीत सेठ ने अधिकतम 18 हजार ,अनूप कुमार ने अधिकतम बोली 18 हजार दो सौ वहीं दीपक जायसवाल ने 25 हजार की बोली लगाई जो वन वन विभाग के आकलित राशि 55 हजार तीन सौ पंचानबे राशि से काफी कम बोली लगने के कारण बोली निरस्त कर दी गयी। उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारी के समक्ष पत्रावली प्रस्तुत करके बोली कि अगली तिथि नियत की जाएगी।बोली में चार बोलीदाताओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि मंडी परिसर में दो शीशम , एक बबूल व एक युकलिप्टस के पेड़ जो आंधी में गिर गए थे उसकी खुली नीलामी बुधवार को आयोजित की गई थी। इस मौके पर मंडी निरीक्षक बब्बन राम , रामप्यारे गुप्ता के साथ वन विभाग व वन निगम के कर्मी मौजूद रहे।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top