SVG इण्डिया न्यूज डेस्क
वाराणसी। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में काशी के प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से भव्य गंगा आरती की गई। यह आयोजन आध्यात्मिकता, जिसमें हर दिन की तरह देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। गंगा आरती का शुभारंभ शाम को वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आरती में सैकड़ों दीपकों की मनमोहक रोशनी, शंखनाद, घंटों की ध्वनि और भक्तों के जयघोष ने सम्पूर्ण घाट को दिव्यता से आलोकित कर दिया।
आयोजन के दौरान भगवान श्रीराम के भजनों और गंगा स्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर गंगोत्री सेवा समिति के अध्यक्ष किशोरी रमण दुबे ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा का यह दिन हमारे लिए गर्व और श्रद्धा का प्रतीक है। गंगा आरती के माध्यम से हम सभी ने भगवान राम और मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया है। 👉ग्यारह हजार दीपों से सजा सारनाथ: अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने के एक वर्ष पूरा होने पर बुधवार को राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन की ओर से पुरातात्विक संग्रहालय के सामने स्थित गैदरिंग प्लाजा में प्रज्ज्वलित किया। इसके साथ ही पुरातात्विक उत्खनित स्थल परिसर के प्रवेश द्वार के सामने भी 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
.