Breaking News
गिरीवासी वनवासी सेवा प्रकल्प का मनाया गया वार्षिकोत्सव     |     विषय विसंगति के चलते अवरुद्ध पदोन्नति को शीघ्र प्रारम्भ किया जाए- मूल संघ     |     नगरपालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने निराला नगर सीसी रोड का किया लोकार्पण     |     
logo
Share on

SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र(शक्तिनगर)। स्थानीय थाने के खड़िया बाजार में मंगलवार की रात जयमाल के दौरान दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। आरोप था कि दुल्हा विक्षिप्त है। थाने में घंटों पंचायत के बाद शादी का खर्च लौटाने की बात पर बरात बिना दुल्हन के लौट गई। बरात शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से शक्तिनगर के खड़िया बाजार पहुंची थी। धूमधाम से बरात लड़की के दरवाजे पर पहुंची। लड़की पक्ष ने बरातियों की खूब आवाभगत की। द्वारपूजा के बाद जयमाल की रस्म शुरू हुई। इसी बीच जयमाल के लिए स्टेज पर बैठे दूल्हे की हरकत देख उसके विक्षिप्त होने की बात सामने आई।

Blog single photo

दुल्हन और उनके परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हे के पिता पर विक्षिप्त होने की बात को छुपाने का आरोप लगाया। देखते-देखते मामला पुलिस तक पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे और उसके पिता के साथ ही गाड़ियों सहित बरातियों को थाने ले गई। यहां घरातियों ने शादी से पूर्व दिए गए सामान और सारे खर्चे की भरपाई की मांग की। कई घंटों चले सुलह समझौते के बीच दूल्हे के पिता से 50 हजार नकद और 5 लाख 50 हजार का चेक दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ और बरातियों समेत दूल्हे और उनके पिता को छोड़ा गया।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top