संवाददाता यशस्वी
सोनभद्र(डाला)। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आज़ाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डाला नगर इकाई के द्वारा कंबल वितरण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया। विभाग सहसंयोजक सौरभ सिंह पंकज ने नेताजी के जीवन प्रकाश डालते हुए बताया कि सुभाष चंद्र बोस से हमें प्रेरणा मिलती है। सुभाष चंद्र बोस श्रीमद्भगवदगीता से गहराई से प्रेरित रहे थे, इसी कारण स्वतंत्रता, समानता, राष्ट्रभक्ति के लिए उनके संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता। नेता जी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि था। मातृभूमि को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपनी सेना ''आजाद हिंद फौज'' बनाने का रास्ता चुना।
वही मोहित यादव एवं नगर मंत्री श्याम पाठक ने संयुक्त रूप से कहा अपने संघर्षपूर्ण एवं अत्यधिक व्यस्त जीवन के बावजूद नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्वाभाविक रूप से लेखन के प्रति भी उत्सुक रहे हैं। अपनी अपूर्ण आत्मकथा एक भारतीय यात्री (ऐन इंडियन पिलग्रिम) के अतिरिक्त उन्होंने दो खंडों में एक पूरी पुस्तक भी लिखी भारत का संघर्ष (द इंडियन स्ट्रगल), जिसका लंदन से ही प्रथम प्रकाशन हुआ था। इस दौरान प्रमुख रूप से विभाग सहसंयोजक सौरभ सिंह पंकज, मोहित यादव, तहसील सह संयोजक, आशीष अग्रहरी, आस्तिक पटेल, विशाल यादव इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.