Breaking News
गिरीवासी वनवासी सेवा प्रकल्प का मनाया गया वार्षिकोत्सव     |     विषय विसंगति के चलते अवरुद्ध पदोन्नति को शीघ्र प्रारम्भ किया जाए- मूल संघ     |     नगरपालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने निराला नगर सीसी रोड का किया लोकार्पण     |     
logo
Share on

संवाददाता अजीत सिंह

सोनभद्र(ओबरा)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 10 से ओबरा गांव जाने वाली सड़क के किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव बुधवार की सुबह मिला। शव मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी । प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मृतक महिला को मंगलवार के शाम चार बजे के करीब कुछ अज्ञात लोग पकड़कर ले जा रहे थे। ग्रामीणों द्वारा पूछे जाने पर उक्त लोगों ने महिला के नशे में होने की बात कही। पुलिस के अनुसार मृतक महिला की उम्र लगभग 22 वर्ष के करीब बताई जा रही है। साथ ही महिला हरे रंग की साड़ी तथा लाल रंग की ब्लाउज पहने हुए है। मृतक महिला के शव के समीप कुछ घरेलू बर्तन भी मिला है। मौके पर पुलिस ने बताया की उक्त महिला को चोट लगी थी। वह तीन दिन से इस क्षेत्र में दिखाई दे रही थी। कयास लगाया जा रहा है कि उसकी मौत ठंड से हुई होगी। महिला के शव की जानकारी होते ही मौके पर सीओ ओबरा हर्ष पांडेय भी पहुंच कर जांच में जुटे हुए थे। समाचार दिए जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

Blog single photo

.




कार्यालय संपर्क सूत्र :

  डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव,
  9621139800



Top